फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   District Panchayat will build nine roads in rural areas

Rampur News: जिला पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों में बनाएगा नौ सड़कें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat will build nine roads in rural areas
रामपुर। जिला पंचायत स्वार, शाहबाद, मिलक, सैदनगर, पटवाई और चमरवा ब्लॉक में 65 लाख रुपये की लागत से नौ सड़कें बनाएगा। इसके लिए जिला पंचायत ने टेंडर जारी कर दिए हैं। इन सड़कों का काम जनवरी अंत तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत खराब है। बारिश के बाद ये सड़कें चलने लायक नहीं रह गई हैं। इसे देखते हुए जिला पंचायत ने छह ब्लॉक की नौ सड़कों का पैच वर्क, खडंजा और सीसी रोड बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिला पंचायत ने टेंडर भी आमंत्रित कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि दो लाख रुपये से हरनगला स्वार से स्कूल तक पैचवर्क, 14 लाख रुपये से साल्वेनगर से छतरपुर तक पैच वर्क, सात लाख रुपये से चकरपुर भूर शाहबाद से ऊंचागांव तक पैच मरम्मत, सात लाख रुपये से शाहबाद टांडा आंवला मेन रोड का डामरीकरण, तीन लाख से पटवाई मिलक र्मा से ग्राम नौसना तक डामरीकण, एक लाख से ग्राम मिश्रीनगर सैदनगर से खिदरपुर की ओर खडंजा निर्माण, पांच लाख रुपये से भगवंतनगर से नगली रोड लिंक मार्ग गुरुद्वारा तक खडंजा निर्माण, 17 लाख रुपये से फतेहपुर मंदिर चमरौआ से श्मशान घाट तक सीसी रोड और नौ लाख रुपये से चमरौआ बरेली रोड कंट्री क्लब से नीरू फैक्टरी के सामने सीसी रोड बनाएगा। ये काम जनवरी अंत तक पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोनिवि कर्मचारियों के लिए मिस्टनगंज में बनाएगा जी प्लस फोर के दो टॉवर

रामपुर। लोक निर्माण विभाग मिस्टनगंज में खाली पड़ी भूमि पर अपने कर्मचारियों के लिए जी प्लस फोर के दो टॉवर बनाएगा। इसमें 1.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोनिवि ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता केवी सिंह ने बताया कि लोनिवि की मिस्टनगंज में जमीन खाली पड़ी है। यह जमीन बहुत मूल्यवान है। इस पर माफिया की निगाहें हैं। इसे देखते हुए लोनिवि इस जमीन पर अपने कर्मचारियों के लिए आवास बनाएगा। इसका पूरा प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। जल्द ही इस पर स्वीकृति मिल सकती है। कहा कि इस पर 1.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 18 बाबुओं को यहां रहने के लिए आवास दिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed