{"_id":"607355b78ebc3ee64917e0a0","slug":"district-magistrate-inspected-kovid-19-control-room-rampur-news-mbd38603094","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने कोविड-19 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने कोविड-19 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने कोविड-19 के दृष्टिगत जनपद स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने होम आइसोलेशन वाले मरीजों के स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही निर्देशित किया कि मरीजों से नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत करते रहें और यह सुनिश्चित करें कि गंभीर लक्षण होने पर तत्काल उन्हें जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होनी चाहिए। कंटेनमेंट जोन में कोविड प्रोटोकॉल के तहत कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और सैनिटाइजेशन को गंभीरता पूर्वक लागू कराने के लिए प्रशासनिक स्तर से बैरिकेडिंग कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर बेरीकेडिंग तोड़े जाने और कंटेनमेंट जोन में कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। ऐसा करने वालों को चिन्हित कराते हुए उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
जिले में 165 कंटेनमेंट जोन, रविवार को 40 में हुआ सैनिटाइेजशन
रामपुर। जिले में रविवार को कंटेनमेंट जोन की संख्या 165 हो गई है। रविवार को नगर क्षेत्र में 22 और ग्रामीण क्षेत्र में 18 कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसके बाद बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकलने पर 42400 रुपये का जुर्माना वसूला गया।