फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   District booth panchayat member will be re-nominated at three booths on April 21

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए तीन बूथों पर 21 अप्रैल को होगा पुर्नमतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
District booth panchayat member will be re-nominated at three booths on April 21
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान जिला पंचायत के चार वार्डों के तीन बूथों पर 21 अप्रैल को पुनर्मतदान होगा। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने भी तीनों बूथों पर पुनर्मतदान की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

विकास खंड शाहबाद के ग्राम सूपा में दो बूथ हैं। इसमें बूथ संख्या 69 भी है, जिसमें जिला पंचायत के वार्ड 22 एवं 28 के मतदाता आते हैं, जबकि बूथ संख्या 70 पर सिर्फ वार्ड 22 के मतदाता ही आते हैं। जबकि, 15 अप्रैल को मतदान के दौरान बूथ संख्या 70 पर जिला पंचायत के वार्ड 22 के स्थान पर वार्ड 28 के बैलेट आ गए। हालांकि, शुरूआत में कुछ प्रत्याशियों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन अफसरों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। शाम तक मतदान होने के बाद जब कुछ और प्रत्याशी बूथ पर पहुंचे, तो उन्होंने सुबूत के साथ शिकायत की, जिसके बाद अफसरों के कान खड़े हो गए ।
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी शाहबाद को मिली, जिसके बाद उन्होंने रिपोर्ट जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को भेज दी। वहीं, जिला पंचायत के वार्ड 13 के भाजपा समर्थित प्रत्याशी मोहन लाल सैनी ने निर्वाचन आयोग से लिखित शिकायत की थी कि उनके वार्ड में बूथ संख्या 380 पर किसी अन्य वार्ड के बैलेट पेपर पहुंच गए। इसकी जानकारी होने तक करीब 92 मतदाता मतदान कर चुके थे। उन्होंने इस बूथ पर जिला पंचायत वार्ड के लिए पुन: मतदान कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दोनों मामलों की जानकारी राज्य चुनाव आयोग को दी थी। जिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला पंचायत के वार्ड 22 के बूथ संख्या 69, 70, वार्ड 28 के बूथ संख्या 69 एवं वार्ड 13 व वार्ड दो के बूथ संख्या 380 पर 21 अप्रैल को पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत अनिल कुमार ने बताया कि 21 अप्रैल को तीनों बूथों पर पुनर्मतदान होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed