फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Distressed by salary cuts, Amin attempted suicide by pouring petrol in the tehsil.

Rampur News: वेतन कटौती से आहत अमीन ने तहसील में की पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Distressed by salary cuts, Amin attempted suicide by pouring petrol in the tehsil.
शिकायत करने तहसीलदार सदर के पास पहुंचे थे अमीन, साथियों ने बचाकर अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। वेतन कटौती से आहत सदर तहसील में तैनात संग्रह अमीन ने तहसील सदर में पहुंचकर तहसीलदार सदर की मौजूदगी में पेट्रोल छिड़क लिया और माचिस की तीली जलाकर आग लगाने की कोशिश की। अफरातफरी के बीच साथियों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। हालत बिगड़ने पर साथियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद प्रशासनिक अफसरों में खलबली मची हुई है।
तहसील सदर में संग्रह अमीन के पद पर तैनात शाहबाद निवासी सोमपाल सिंह अपने साथियों के साथ मंगलवार की शाम को तहसीलदार सदर के यहां ज्ञापन देने गए थे। बताते हैं कि सदर में तैनात तीन संग्रह अमीन के वेतन की कटौती कर दी गई थी। इसी को लेकर संग्रह अमीन संघ से जुड़े सदस्य तहसीलदार सदर के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन

संघ के जिला मंत्री एजाज उद्दीन ने बताया कि संग्रह अमीनों का वेतन काट दिया गया था। इसके साथ ही अन्य समस्याओं को लेकर तहसीलदार के पास गए थे। यहां पर सोमपाल ने तहसीलदार सदर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बीच ही संग्रह अमीन सोमपाल सिंह अचानक बाहर की ओर गए और फिर पेट्रोल छिड़क लिया, जिसके बाद खलबली मच गई। साथियों ने किसी तरह पेट्रोल की बोतल छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच उनकी तबीयत भी बिगड़ गई। आनन-फानन में संग्रह अमीन उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। इस कदम के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। आननफानन में तमाम संग्रह अमीन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उनकी हालत पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं।

---------------------------

समीक्षा के बाद तीन संग्रह अमीनों का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की गई थी। संग्रह अमीन उनके पास आए और ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कुछ मांगें मेरे स्तर की नहीं थी। संग्रह अमीन उकसावे में आ गए और उन्होंने इस तरह का कदम उठाया। हमारी ओर से कोई भी उत्पीड़न नहीं किया गया। शाहबाद में भी वह इस तरह का कदम उठा चुके हैं। -केजी मिश्रा, तहसीलदार सदर

-------------------------
वेतन काटे जाने के बाद संग्रह अमीन ज्ञापन देने तहसीलदार के पास पहुंचे थे, तहसीलदार ने ज्ञापन नहीं लिया। तहसीलदार सदर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इस मामले को जिला संग्रह अमीन संघ के सामने रखा जाएगा और कार्रवाई की मांग की जाएगी। -एजाज उद्दीन, जिला मंत्री, संग्रह अमीन संघ, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed