फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dispute with police

कलक्ट्रेट में नाकेबंदी, पुलिस से हुई नोकझोंक

Tue, 24 Jan 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर Updated Tue, 24 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
dispute with police
रामपुर में सोमवार को कलक्ट्रेट गेट पर बैरिकेडिंग के पास वकीलों को सुरक्षा कर्मियों ने अंदर नहीं जाने दिया, इसके बाद वकीलों ने हंगामा किया।

विज्ञापन

नामांकन के लिए की गई किलेबंदी ने आम लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। पुलिस की मनमानी का शिकार कहीं वकील हो रहे हैं तो कहीं आम पब्लिक। वकीलों ने भी इस दौरान हंगामा किया। इसके साथ ही स्टार चौराहे पर भी हंगामा हुआ।      

नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट और उसके आसपास किलेबंदी की गई है। किलेबंदी ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। जबर्दस्त किलेबंदी से लोग खासे परेशान हैं। सोमवार को भी जबर्दस्त किलेबंदी की गई,जिसकी वजह से लोग परेशान दिखे। आम पब्लिक को पुलिस ने स्टार चौराहे पर ही रोकना शुरू कर दिया,जिससे सिविल लाइंस जाने वाले लोग परेशान दिखे। कई दफा यहां पर हंगामा भी हुआ। 
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस ने एक वकील को भी रोक लिया,जिसके बाद कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर हंगामा खड़ा हो गया। तमाम वकील यहां पहुंच गए,जहां उन्होंने पुलिस कर्मियों की शिकायत करने को एसपी से मुलाकात करनी चाही,लेकिन एसपी उस वक्त नहीं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान काफी हंगामा हुआ। बाद में अफसरों के समझाने के बाद अधिवक्ता शांत हुए। बार एसोसिएशन के महासचिव सतनाम सिंह मट्टू का कहना था कि एक अधिवक्ता को पुलिस कर्मियों ने रोक लिया था साथ ही अभद्र व्यवहार भी किया था,जिससेगुस्सा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed