फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dispute with driver of private bus driver and helper

प्राइवेट बस के चालक और हेल्पर के साथ मारपीट, झोंका फायर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
dispute with driver of private bus driver and helper
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट बस को रोककर चालक और हेल्पर के साथ मारपीट कर बस के शीशे तोड़ दिए गए। इस दौरान एक युवक ने फायरिंग की। गनीमत है कि किसी को गोली नहीं लगी। बाद में चालक और हेल्पर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के चौधरियान स्याना निवासी सलीम की प्राइवेट बस बरेली से पानीपत के बीच चलती है। इसी मार्ग पर मेरठ के किठौर निवासी शहनवाज की बसें भी चलती है। एक ही मार्ग पर दोनों की बसों के चलने के कारण दोनों संचालकों में विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते रविवाद देर रात को शहनवाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अलीनगर जनूवी बाईपास पर बस को रोक लिया। आरोप है कि चालक सलीम और हेल्पर के साथ बस के अंदर ही मारपीट करने लगे। इस बीच सलीम ने शोर मचा दिया। बाद में दोनों किसी तरह जान बचाकर भागे तो एक युवक ने फायर झोंक दिया। हालांकि निशाना चूक जाने के कारण गोली किसी को नहीं लगी। बाद में सलीम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक और हेल्पर को थाने ले आई। बाद में सलीम ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुलंदशहर के ललयाना स्याना निवासी शहनवाज, तसलीम, एहतेशाम और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि दोनों बस संचालकों के बीच विवाद चल रहा है। इसी के चलते मारपीट और बस के शीशे तोड़ने कि शिकायत की थी। एक युवक पर फायर झोंकने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed