{"_id":"5751d73e4f1c1b2438109d2f","slug":"dispute-between-twogroup-of-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगजनी आैर फायरिंग से लोग घरों में दुबके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगजनी आैर फायरिंग से लोग घरों में दुबके
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
रामपुर शहर के पुराना गंज में आपसी विवाद पर हुए बवाल में आग की लपटों से घिरी फूंकी गई मोटर साइकिलें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के बीच सौ रुपये के मामूली विवाद में हुए बवाल के बाद कुम्हारों वाली गली से लेकर पुराना गंज में दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
पथराव, फायरिंग और आगजनी से गली में रहने वाले घरों में दुबक गए। पुलिस फोर्स पहुंचने के बाद कोई छत तो कोई दरवाजे से झांकते हुए घटना को समझने की कोशिश कर रहा था। कुछ युवा और बड़े गली में आ गए थे जिन्हें परिवार की महिलाएं बार-बार घर के अंदर आने की हिदायत दे रही थी।
चर्चा है कि शुक्रवार सुबह मुहल्ले में दो लोगों के बीच विवाद में दो समुुदाय के आमने-सामने आने पर यह बवाल हुआ। दोनों ओर से पथराव पर फायरिंग हुई। एक युवक के हाथ में छर्रे लगे हैं। इंद्रा ग्राम पंचायत के प्रधान भी समझौता कराने पहुंचे थे। बताते हैं कि फायरिंग में वह बाल-बाल बचे। एक युवक के सिर के पीछे से गोली निकल गई।