फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dispute between AAP workers and the municipality over hoardings

Rampur News: होर्डिंग लगाने को लेकर आप कार्यकर्ताओं और पालिका के बीच तकरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Dispute between AAP workers and the municipality over hoardings
-पालिका अधिकारी बोले, नियम विरुद्ध लगा है कार्यक्रम का होर्डिंग, तुरंत हटेगा
विज्ञापन

-आप कार्यकर्ताओं ने कहा, पहले भाजपा के होर्डिंग हटाए फिर हटेगा उनका होर्डिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। पहाड़ी गेट पर उस वक्त हंगामा हो गया जब आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम के होर्डिंग हटाने को पालिका की टीम पहुंच गई। इस बीच पार्टी पदाधिकारियों और नगर पालिका टीम के बीच तकरार हो गई। काफी कहासुनी के बीच पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए नियम विरुद्ध काम न करने की सलाह दी। इस दौरान विरोध के बीच उन्होंने होर्डिंग को उतार दिया।
शाम करीब छह बजे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला को जानकारी हुई कि नगर पालिका की टीम पहाड़ी गेट पर लगे उनके कार्यक्रम के होर्डिंग को हटाने के लिए पहुंची है। इस दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और इसका विरोध किया। इस दौरान पालिका इंस्पेक्टर द्वारिकानाथ और उनकी टीम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह बिना अनुमति के होर्डिंग लगा हुआ है इसको हटाने के लिए अधिकारी से निर्देश मिले हैं, जिस पर प्रवक्ता फैसल लाला ने कहा कि यदि इस होर्डिंग को हटाना है तो पहले भाजपा के जितने भी होर्डिंग लगे हुए हैं उनको भी हटाया जाए।
विज्ञापन

विरोध के स्वर तेज होता देख पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह नियम विरुद्ध लगा हुआ है और इसको हटाना जरूरी है। इस बीच जब पार्टी के कार्यकर्ताओं से होर्डिंग हटाने का विरोध किया तो मौके पर सिविल लाइन थाने के इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह लोग नहीं माने, जिसके बाद पुलिस फोर्स को बुलवाकर होर्डिंग को हटाया जाने लगा, वहीं कार्यकर्ता भी इसका लगातार विरोध करते रहे। काफी नोकझोंक के बीच यह होर्डिंग हटा दिया गया। इधर, प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला ने बताया कि अब कार्यकर्ताओं साथ बैठकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed