फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Discussion on Art, Culture and Cuisine at Jashn e Rampur in Delhi

Rampur: दिल्ली में आयोजित जश्न–ए–रामपुर में कला, संस्कृति और व्यंजनों पर चर्चा, नवेद मियां भी हुए शामिल

Sat, 29 Oct 2022 08:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 29 Oct 2022 08:27 PM IST
सार

जश्न–ए–रामपुर के नाम वाले इस भव्य कार्यक्रम में रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
Discussion on Art, Culture and Cuisine at Jashn e Rampur in Delhi
जश्न–ए–रामपुर कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवाबी शासन के शानदार इतिहास वाले शहर रामपुर की कला, संस्कृति और भोजन को लेकर नई दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जश्न–ए–रामपुर के नाम वाले इस भव्य कार्यक्रम में रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां भी शामिल हुए। 

विज्ञापन


इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में टीम फॉरगॉटन फूड के जश्न–ए–रामपुर में प्रसिद्ध हस्तियों ने रामपुरी जायके पर लंबी बातचीत की। फिल्म दस्तरख्वां ए रामपुर: ए कलिनरी जर्नी की स्क्रीनिंग हुई। खाद्य इतिहासकार डॉक्टर तराना हुसैन खान की किताब देघ से दस्तरख्वान: किस्सा और रामपुर की रेसिपी का विमोचन हुआ। रामपुर के हेरिटेज फूड पर लोगों ने अपनी राय पेश की और कोठी बेनजीर में होने वाली गतिविधियों के दास्तानें सुनी गईं। रामपुरी खिचड़ी और शाही खानों का स्वाद लिया गया। 
विज्ञापन


जश्न–ए–रामपुर में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के अलावा डॉक्टर सौम्या गुप्ता, डॉ जयीता शर्मा, बीरेंद्र संधू, समीना नकवी, सदफ हुसैन, डॉ पुष्पेश पंत, राना सफवी, अनूठी विशाल, कमर खां खास तौर पर शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि जश्न–ए–रामपुर के जरिए इस रियासत के अतीत और नवाबों के शान को दुनिया के सामने लाने  वाली तराना हुसैन खान रामपुर की ही एक लेखक और खाद्य इतिहासकार हैं। उनका ऐतिहासिक उपन्यास, 'द बेगम एंड द दास्तान' बहुत लोकप्रिय है। उन्होंने 'रामपुरी व्यंजन: खाद्य दंतकथाएं, यादें और व्यंजन' पुस्तक भी लिखी है। वो रामपुर बुक क्लब की संस्थापक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed