फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dirtiness found in sishusadan

शिशु सदन में गंदगी देख बिफरे

Tue, 14 Aug 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 14 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
dirtiness found in sishusadan
रामपुर में शिशु सदन की जाँच करते बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता। अमर उजाला

विज्ञापन
 राज्य बाल संरक्षण आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन डा.विशेष गुप्ता ने अफसरों की टीम के साथ राजकीय शिशु सदन का निरीक्षण किया। टीम ने यहां बच्चों की बेहतर देखभाल करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने यहां पर साफ सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की साथ ही यहां कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। 

राज्य बाल संरक्षण आयोग के चेयरमैन महिला एवं बाल कल्याण अफसरों के साथ सोमवार की सुबह  अचानक रामपुर पहुंचे,जहां उन्होंने राजकीय जुल्फेकार इंटर कालेज में स्थित राजकीय शिशु सदन में छापा मारा। टीम के यहां पहुंचते ही खलबली मच गई। टीम ने यहां पहुंचकर बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


साथ ही बच्चों की देखभाल के बारे में जानकारी ली। यहां पर साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह खराब पाई गई,जिस पर उन्होंने सदन के सहायक अधीक्षक से नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि बच्चों की सेहत की पूरी देखभाल की जाए। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अफसरों को बालकों की सुरक्षा के निर्देश दिए। साफ किया कि जो कमियां मिली हैं उनको दूर किया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनका हाईवे स्थित एक होटल में भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर श्रीषगुप्ता, मोहन लोधी, दिलीप लोधी, अशोक विश्नोई, भारत भूषण गुप्ता, जागेश्वर दयाल दीक्षित,  प्रमोद आहूजा, हंसराज पप्पू, अर्जित सक्सेना, अभय गुप्ता, राजू भइया, प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed