{"_id":"69b473564dcccc11ce0b6cb7","slug":"dirt-spills-into-the-flower-garden-people-are-troubled-by-the-smell-rampur-news-c-282-1-rmp1001-166213-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फूलों वाली बगिया में गंदगी की बहार, बदबू से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फूलों वाली बगिया में गंदगी की बहार, बदबू से लोग परेशान
Sat, 14 Mar 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। फूलों वाली बगिया मोहल्ले में क्षतिग्रस्त सड़कों पर गुजरना भारी पड़ रहा है। धार्मिक स्थल के करीब से गुजर रहीं नालियां भी लबालब हैं और गंदगी से पटी पड़ी हैं। बदबू से लोग परेशान हैं।
वहीं, बिजली का जर्जर बॉक्स बदलने के लिए बाशिंदे कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती। यह खतरों का सबब बना हुआ है। मोहल्ले में लावारिस कुत्तों का आतंक है। गलियों में वाहन गुजरने पर यह लोगों के पीछे भागते हैं, जिससे खतरा बना हुआ है। रात के समय ये लोगों को दौड़ा देते हैं।
-- --
क्या कहते हैं लोग-- -
सड़क काफी ज्यादा खराब पड़ी हुई है। इसमें गड्ढों में नाली का पानी भर जाता है जिससे काफी दिक्कत हो रही है। ई-रिक्शा के उबड़-खाबड़ रास्ते पर पलटने का डर बना रहता है। बाइक भी फिसल जाती है। -विनोद
विज्ञापन
-- -
यहां बिजली का पोल लगा हुआ है जिस पर करीब 20-22 कनेक्शन हैं। बिजली का बॉक्स लगा हुआ है। यह काफी जर्जर है। बारिश के समय चिंगारी निकलती है। लोग बॉक्स बदलवाने की मांग लेकर बिजली निगम के दफ्तर भी पहुंचे थे लेकिन कुछ नहीं हुआ। -शिवम
-- -
सड़क काफी जर्जर है और जब बारिश पड़ती है तो सड़क गंदगी भर जाती है और लोग फिसल जाते हैं। रात में गड्ढे नहीं दिखते और इस सड़क से निकलने में काफी परेशानी होती है। -मो. अंसार
-- --
सड़क काफी जर्जर है और इसमें बच्चे भी कई बार गिर चुके हैं। इसके आगे मंदिर वाली गली ठीक हो गई है लेकिन यहां की हालत अब भी खराब है। -फुरकान
-- --
वर्जन
इलाके में सड़क और नाली सफाई नहीं हो रही है तो उसे तत्काल ठीक करा दिया जाएगा। अभी अभियान के तहत नाले-नालियों की सफाई कराई जा रही है। फूलो वाली बगिया में भी सफाई करवा दी जाएगी। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, रामपुर
विज्ञापन
वहीं, बिजली का जर्जर बॉक्स बदलने के लिए बाशिंदे कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती। यह खतरों का सबब बना हुआ है। मोहल्ले में लावारिस कुत्तों का आतंक है। गलियों में वाहन गुजरने पर यह लोगों के पीछे भागते हैं, जिससे खतरा बना हुआ है। रात के समय ये लोगों को दौड़ा देते हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं लोग