{"_id":"3e1786a21a5f94cd35069df362118ec8","slug":"dipawali-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर रोशन हुए घर और बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर रोशन हुए घर और बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली उत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बाजारों और घरों में रौनक रही। घरों में साफ-सफाई कर सजावट की गई। महिलाओं ने मंदिर की सफाई कर उसे भी सजाया। बाजार में पूजा सामग्री, आतिशबाजी, कपड़े आदि की जमकर खरीदारी हुई। झालरों की झिलमिल रोशनी से सजे मंदिरों और घर-आंगन में बुधवार को सुख-समृद्धि के दीप जलेंगे।
जिलेभर में बुधवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मंगलवार को घरों से बाजार कर दीपावली का उत्साह और रौनक नजर आ रही थी। मंगलवार को जिले भर में छोटी दीपावली का पर्व भी मनाया गया। लोगों ने दीपक जलाकर आतिशबाजी की। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने आज ही के दिन नरकासुर का वध भी किया था।
मंगलवार को नरक चतुर्दशी पर लोगों ने गंगाजल से स्नान कर पूजा और दान-पुण्य किया। दीपावली से एक दिन पहले बाजार में भी जमकर खरीदारी हुई। कारोबारियों के चेहरे पर भी मुस्कान रही। मंगलवार को जिले भर में करीब पांच करोड़ के कारोबार की उम्मीद जताई गई है। इसमें सबसे अधिक आतिशबाजी और कपड़े का कारोबार शामिल है।
विज्ञापन
वहीं, मंगलवार को भी दोपहिया वाहन, चार पहिया वाहन, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक आइटम की भी बिक्री काफी हुई। बाजारों में भी रौनक रही। लोग देर रात तक खरीदारी करते हुए नजर आए। पूजन सामग्री, लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा, कंडील, मोमबत्ती, झालर आदि की भी मंगलवार को बंपर बिक्री हुई।