{"_id":"58fa598d4f1c1bbf068b4618","slug":"dig-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अपराध को काबू में करें अपराधियों पर लगाम कसें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अपराध को काबू में करें अपराधियों पर लगाम कसें’
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में पुलिस लाइन का निरीक्षण करते डीआईजी। अमर उजाला
विज्ञापन
डीआईजी द्वारा पुलिस लाइन व पटवाई थाने का निरीक्षण किया गया। साथ ही सभी थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर अपराधों पर नियंत्रण करने और अपराधी तत्वों की गिरफ्तारी के आदेश दिए।
डीआईजी ओंकार सिंह शुक्रवार को सुबह के समय पुलिस लाइन पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर परेड का आयोजन किया गया। उसके बाद गार्द रूम, मैस और बैरकों का निरीक्षण किया गया। कमी मिलने पर उस पर सुधार करने के आदेश भी दिए। डीआईजी ने मालखाने के अलावा वहां रजिस्टर भी चेक किया। उसके बाद एक मींटिंग भी ली। जिसमें एसपी से लेकर सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
उसके बाद डीआईजी ने पटवाई थाने का निरीक्षण भी किया। थाना परिसर में सफाई, थाने के स्टाक रजिस्टर व मालखाने को भी देखा। मीटिंग में एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी मोहम्मद तारिक, सीओ दिनेश कुमार शुक्ला, राधेश्याम, राहुल कुमार, नरेद्र पाल के अलावा सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।