फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Devotees worshiped mother Shailputri on the first Navratri and wished Mangal

पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं मां शैलपुत्री का पूजन कर मंगल कामना की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped mother Shailputri on the first Navratri and wished Mangal
रामपुर में पहले नवरात्र पर श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर/मिलक। चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा कर मंगल कामनाएं कीं।
विज्ञापन

मंगलवार से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हुई। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों पर विधि-विधान से कलश स्थापना की। इसके साथ ही मां दुर्गा के नौ स्वरूपों वाली फोटो के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर माता रानी का शृंगार किया। चुनरी व शृंगार की अन्य सामग्री अर्पित कर फलों का भोग लगाया और पुष्प अर्पित किए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने श्री दुर्गा नवरात्र व्रत कथा, श्री दुर्गा चालीसा और आरती का पाठ कर अज्ञारी पूजन किया। कई श्रद्धालुओं ने श्री दुर्गा सप्तशती के साथ ही कीलक, कवच और अर्गला स्तोत्र का पाठ भी किया। घरों पर पूजन के बाद श्रद्धालु मंदिरों व देवीस्थान पर पहुंचे और पूजा की। यहां पर श्रद्धालुओं ने माता को फल अर्पित करने के साथ ही ज्योति जलाकर घी, लौंग, कपूर, धूप, पुष्प आदि अर्पित किए। दोपहर में घरों में महिलाओं ने माता के छंद गए और कीर्तन किया गया। वहीं कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित रखा गया। नगर के श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ, श्री मनोकामना मंदिर, प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर, श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, माई का थान, महालक्ष्मी मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में प्रथम नवरात्र पर श्रद्धालु पहुंचे और पूजन किया। साथ ही मंदिरों के पुजारियों व महंतों ने भी मां दुर्गा का पूजन किया।

अग्रवाल धर्मशाला स्थित मंदिर में पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने मां शैलपुत्री की प्रतिमा का शृंगार कर यज्ञ व पूजन किया। श्री गणेश वंदना के साथ ही श्री दुर्गा चालीसा व आरती हुई। इसके बाद भजन-कीर्तन कर महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। इस अवसर पर प्रभात कुमार, शैलेंद्र अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, प्रभाष अग्रवाल, मुकेश कुमार, अंकित शर्मा, रामभरोसे लाल, उमेश , पूजा, अर्चना, आराधना, आरती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed