Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Devotees gathered in Ram Rath Yatra

Rampur News: राम रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Ram Rath Yatra
रामपुर। मिलक में रामोत्सव पर सोमवार को नगर में भव्य राम रथयात्रा निकाली गई इसमें नगर के साथ-साथ क्षेत्र के हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा पर जगह-जगह लोगों ने फूलों की बरसात की। भक्तों ने भगवान श्रीराम के चरण स्पर्श कर प्रसाद ग्रहण किया।राम रथयात्रा में सबसे आगे भगवान श्री राम की सुंदर झांकी जिस पर प्रभु राम, माता जानकी, लक्ष्मण और वीर हनुमान विराजमान थे यात्रा के दौरान राम भक्तों का जोश देखते ही बन रहा था। यात्रा के आगे महिलाएं एवं राम भक्त झाड़ूओं से सड़क की धुलाई करती हुई चल रहीं थीं। फूलों की बारिश करते हुए महिलाएं ढोल, मजीरा के साथ नृत्य कर रही थीं। यात्रा में भक्त झूमते गाते हुए प्रभु श्री राम के जयकारे लगा रहे थे। पूरा नगर राममय हो गया।
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर से सुबह 10 बजे यात्रा का शुभारंभ हुआ यात्रा नगर के मेन रोड, नाबदिया रोड, होली चौक, नई बस्ती, पटवाई रोड होती हुई जूनियर हाई स्कूल के पास संपन्न हुई। यात्रा के बाद सभी भक्तों ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा। यात्रा के बाद सभी राम भक्तों ने भगवान श्री राम का राज तिलक किया।
विज्ञापन

यात्रा में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी भाग लिया। इस दौरान पूर्व विधायक वीना भारद्वाज, अर्चना गंगवार, दीक्षा गंगवार, सुरेश गंगवार, प्रेम शंकर पांडे, मनोज पांडे, डॉ. बासित अली, देवेंद्र सिंह राजपाल, ऋषि पांडे, नन्हे राम पांडे, सौरभ सक्सेना, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, मुकेश पटेल, अमृत गौड़, नरोत्तम पांडेय, चंद्र प्रकाश शर्मा, विकास शुक्ला, डी के अग्रवाल, सिराज खां, अंकुर अग्रवाल, महेंद्र जीत, योगी छाबड़ा, अमरजीत सिंह माटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed