फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   devi stuti mantra

जय त्वम देवि सर्वगते कालरात्रि नमोस्तुते

Wed, 13 Apr 2016 11:50 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर Updated Wed, 13 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
devi stuti mantra
कालरात्र‌ि की पूजा करते लाोग।
वासंतिक नवरात्र पर छठे दिन बुधवार को मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भक्तों ने काले तिल से पूजन कर रात्रि जागरण मां से शक्ति का वर मांगा। साथ ही उन्होंने माता को फल-फूल, ध्वजा, नारियल, शृंगार का सामान, कपूर चढ़ा कर परिवार की कुशलता मांगीं। वहीं, मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मंदिरों में घंटों के टनकार और जयकारे से समूचा माहौल देवी मय हो गया। महिलाओं ने माता के छंद गाए।
विज्ञापन

 
नवरात्र पर भक्तों ने मां कालरात्रि का पूजन किया। मां कालरात्रि की आराधाना रात्रि में करने का विशेष फल प्राप्त होता है इसलिए भक्तों ने रात्रि जागरण कर मां की पूजा-अर्चना की। साथ ही तिल के तेल का दीपक भी जलाया। भक्तों ने घर पर पूूजा कर मंदिरों व देवी स्थान पर पहुंचकर मां को पुष्प, फल, मिष्ठान, लौंग, मेवा आदि अर्पित किए। इसके साथ ही कपूर से मां की आरती कर दुर्गा चालीसा के साथ मां काली की आरती का पाठ किया। दोपहर बाद मंदिरों में देवी भक्तों ने भजन-कीर्तन कर मां की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन


महिलाओं ने बुधवार को पिन्नी का आयोजन कर कन्याओं व सुहागन स्त्रियों के साथ संकटा माता की पूजा की। वहीं, बिलासपुर में श्रद्धालुओं ने कालरात्रि देवी की पूजा-अर्चना की। वहीं, महिलाओं ने मंदिरों व घरों में मैया के छंद गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed