फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dessert seller's house raided in Maswasi, filled samples

मसवासी में मिष्ठान विक्रेता के घर छापा, भरे नमूने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dessert seller's house raided in Maswasi, filled samples
मसवासी में मिष्ठान विक्रेता के घर छापा, भरे नमूने
विज्ञापन

रामपुर/मसवासी। नगर में खाद्य विभाग की टीम ने एक मिष्ठान विक्रेता के घर छापे की कार्रवाई करते हुए कई मिठाइयों के नमूने लिए। कार्रवाई के चलते अफरातफरी मच गई। भनक लगते ही नगर के मिष्ठान विक्रेता अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए।
शनिवार को खाद्य निरीक्षक वीरेंद्र कुमार कुशवाहा ने पुलिस बल के साथ मिष्ठान विक्रेता इसरार अहमद के घर छापेमार कार्रवाई की। यहां मिठाई का स्टॉक मिला जिसमें रसगुल्ला, सोहन पपड़ी और मिल्क केक आदि शामिल है। खाद्य विभाग की टीम ने तीनों मिठाइयों का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। इस दौरान मिष्ठान विक्रेता का परिवार सहमा हुआ दिखा।
विज्ञापन

इस बीच टीम के आने की सूचना जैसे ही फैली वैसे ही नगर के मिष्ठान विक्रेता अलर्ट हो गए और अपनी दुकानों के शटर गिराकर खिसक लिए। काफी देर तक दुकानें बंद रहीं जिसके चलते ग्राहक भी परेशान हुए। खाद्य निरीक्षक वीरेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि मिलावट के खिलाफ शासन के दिशा निर्देश अनुसार छापे की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed