फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya will come to Rampur today

Rampur News: आज रामपुर आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya will come to Rampur today
रामपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को को रामपुर आएंगे। उनके आगमन का कार्यक्रम मिलने के बाद प्रशासन ने सभी तैयारियां भी पूरी कर लीं। बृहस्पतिवार को चार्ज संभालते ही एसपी ने राजेश द्विवेदी ने हेलीपैड से लेकर डिप्टी सीएम के निर्धारित कार्यक्रमों के रूट का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को सुबह 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन के मैदान पर उतरेंगे। वहां से कार द्वारा सीधे भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचेंगे, जहां पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 12.35 बजे वह विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा अफसरों के साथ करेंगे। साथ ही जनपद की विकासशील योजनाओं का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

दोपहर ढाई बजे वह पुलिस लाइन से वापस हेलीकाॅप्टर से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने चार्ज संभालते ही पुलिस लाइन में बने हेलीपैड से लेकर भाजपा कार्यालय और विकास भवन तक के रूट का जायजा लिया। साथ ही अफसरों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed