फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dengue outbreak increasing, 13 more patients found

Rampur News: बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, 13 और मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak increasing, 13 more patients found
रामपुर। उेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिले भर में 13 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इनमें अकेले शाहबाद ब्लॉक के गांव मधुपुरी में नौ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य टीमों ने गांव में पहुंचकर बुखार पीड़ितों का चेकअप किया। गांव में मच्छरों से बचाव के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

शहर के अंदर संजय विहार कॉलोनी में दो व एकता विहार और अस्पताल कॉलोनी में एक-एक डेंगू संक्रमित मिला है। इन रोगियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर केके चहल ने बताया स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मिलक ब्लॉक के ग्राम हरिया में पहुंची। जहां पर बुखार पीड़ितों की जांच की गई थी। इनमें किसी को डेंगू अथवा मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। गांव के तीन घरों में मच्छरों का लार्वा मिला था जिसको दवा से नष्ट कराया गया है। उन्होंने लोगों से बीमारी के बचाव की अपील करते हुए कहा कि अपने घर व आसपास साफ-सफाई रखें। जिले में डेंगू के मामले बढ़कर 136 हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed