{"_id":"6adcf08a4cb84f25290cc22e","slug":"dengue-detected-in-fever-patients-returning-from-outside-two-more-cases-found-rampur-news-c-282-1-rmp1027-183282-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बाहर से लौटे बुखार पीड़ितों में मिल रहा डेंगू, दो केस और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बाहर से लौटे बुखार पीड़ितों में मिल रहा डेंगू, दो केस और मिले
Sat, 24 Oct 2026 11:23 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। दूसरे शहरों में बुखार आने के बाद घर लौटे लोगों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। जिले में अब तक छह मरीजों में संक्रमण मिल चुका है। शुक्रवार रात आई जांच रिपोर्ट में मध्य प्रदेश से काम करके लौटे स्वार के मोहल्ला खास निवासी अनीस और खौद निवासी सलमान (21) में डेंगू की पुष्टि हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इससे पहले पटवाई क्षेत्र के पीपल की मड़ैया निवासी ओमप्रकाश (40) में भी डेंगू की पुष्टि हुई थी। परिजनों के मुताबिक, मथुरा में रहने के दौरान उसे बुखार आया था। घर आने पर तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके प्लेटलेट्स घटकर 32 हजार तक पहुंच गए थे। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में फिलहाल दो मरीज भर्ती हैं।
जिले में डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ गई है। बुखार पीड़ितों की जांच कर संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, बुखार आने पर खुद से दवा लेने के बजाय जांच करानी चाहिए। घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि ठहरे पानी में डेंगू फैलाने वाले मच्छर पनप सकते हैं। पूरी बाजू के कपड़े पहनने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने से संक्रमण का खतरा कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
वर्जन
जिला अस्पताल में डेंगू से पीड़ित दो मरीज भर्ती हैं। दोनों का उपचार किया जा रहा है। मरीजों की स्थिति के अनुसार निगरानी रखी जा रही है। बुखार से पीड़ित लोगों को समय पर जांच करानी चाहिए। डेंगू की पुष्टि होने पर चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार लेना जरूरी है। -डॉ. बीसी सक्सेना सीएमएस
डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। साथ ही डेंगू मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अभियान चलाकर साफ-सफाई को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचाव करें। बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।
डॉ. संजय चौहान, जिला मलेरिया अधिकारी