{"_id":"66a2e63f6f0784c49203dcf4","slug":"demonstration-of-secondary-teachers-demand-for-restoration-of-old-pension-rampur-news-c-282-1-rmp1004-126542-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: माध्यमिक शिक्षकों का प्रदर्शन, पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: माध्यमिक शिक्षकों का प्रदर्शन, पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग
Fri, 26 Jul 2024 05:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। पुरानी पेंशन समेत अन्य मुद्दों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ से जु़ड़े शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने इस दौरान धरना देकर अपनी मांगो को उठाया। कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जोगा।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रादेशिक एवं स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए बृहस्पतिवार को शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एकत्र हुए,जहां उन्होंने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न मांगो को पूरा कराने की मांग की। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक को एक ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग की। उन्होंने इसके साथ ही तदर्थ शिक्षको की सेवा बहाल करने, चयन बोर्ड अधिनियम की व्यवस्थाओं को यथावत लागू करने, माध्यमिक शिक्षा अधिनियम में समाहित किए जाने की मांग की। शिक्षकों ने वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतनमान प्रदान करने, राजकीय शिक्षकों की भांति सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा की मांग की। इसके अलावा संघ ने स्थानीय समस्याओं जैसे जीपीएफ की पर्ची का लेखाधिकारी के द्वारा हस्ताक्षरित न किए जाने की मांग की। इसके साथ ही दिवंगत शिक्षक स्वर्गीय परमेश्वरी दयाल का पेंशन एवं मृतक आश्रित को नौकरी का प्रकरण का निपटाने समेत अन्य मांगो को पूरा करने की मांग की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, जिला मंत्री चरन सिंह, अजय सिंह राठौर, संजय सिंह, महेंद्र राव, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, विजेन्द्र सिंह गंगवार, पुष्पेंद्र कुमार, जगपाल सिंह, महेश चंद्र , नीरज सिंह, रवि चंद्रा, महावीर सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडलीय मंत्री प्रेम सिंह ने तथा संचालन जिला मंत्री विक्रम कुमार व अनुज वर्मा ने किया।