{"_id":"66db4f530fd767a7f4043ab4","slug":"demonstration-demanding-removal-of-encroachment-from-temple-land-rampur-news-c-282-1-rmp1001-129354-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग पर प्रदर्शन
Sat, 07 Sep 2024 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना ने कलक्ट्रेट में डीएम को साैंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना के पदाधिकारियों ने पैदल यात्रा की और कलक्ट्रेट तक जोरदार प्रदर्शन करते हुए मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की। कलक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने डीएम को ज्ञापन साैंपा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में प्रदेश प्रभारी गेंदन लाल सैनी और मंडल प्रभारी वीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में पातालेश्वर शिव मंदिर भमरौआ की भूमि पर अवैध रूप से बने मदरसे के अतिक्रमण को हटाने तथा भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए कार्यालय से जिला कलक्ट्रेट तक पदाधिकारियों ने पैदल यात्रा की और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।
डीएम को ज्ञापन देते हुए भमरौआ मंदिर की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की। ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष शिव नरेश तोमर, प्रदेश महामंत्री गुरनाम सिंह सिद्धू, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि चौधरी, प्रदेश मंत्री अमरपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा गुरमंजीत सिंह हैप्पी, राजेंद्र प्रसाद लोधी, बब्लू, नीलम, विनोद कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, सोनू लोधी आदि मौजूद रहे।