{"_id":"6564f1adde8d69926d09cda4","slug":"demand-to-register-fir-against-accounts-officer-rampur-news-c-282-1-rmp1003-10895-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: लेखाधिकारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: लेखाधिकारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग
Tue, 28 Nov 2023 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एडी बेसिक मुरादाबाद को भेजे ज्ञापन में कहा है कि रामपुर के वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा अशोक कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए और उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की जाए। वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा का पद वित्त विभाग के नियंत्रण अधीन है। जिसके नियोक्ता निदेशक कोषागार हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का लेखा अधिकारी पर कोई नियंत्रण नहीं है ।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश बाबू पटेल और जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक बुद्ध प्रिय सिंह को भेजे ज्ञापन में कहा है कि जनपद के 800 शिक्षकों ने सरकार और विभाग द्वारा दिए गए विश्वास के आधार पर अपने वेतन से एनपीएस कटौती की अनुमति प्रदान की थी मगर वित्त एवं लेखा अधिकारी अशोक कुमार ने इन शिक्षकों के साथ ही नहीं बल्कि सरकार के साथ विश्वास घात करके इनकी एनपीएस की धनराशि बिना उनकी सहमति के प्राइवेट कंपनी में भेज दी। ये 20 करोड़ रुपये से अधिक है। लेखा अधिकारी के इस कृत्य से जनपद के शिक्षक स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं और उनके परिवार सदमे में है। शिक्षक संघ ने एडी बेसिक से मांग की है कि वह मंडल के सर्वोच्च विभागीय अधिकारी होने के नाते लेखा अधिकारी के विरुद्ध एफआईआर लिखाएं और उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की संस्तुति निदेशक कोषागार और अपर मुख्य सचिव वित्त से करें। ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री और महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भी भेजी गई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यदि जल्द ही लेखा अधिकारी को नहीं हटाया गया और उनके विरुद्ध एफआईआर और विभागीय कार्रवाई नहीं की गई तो शिक्षक अगला कदम उठाएंगे।