{"_id":"65e0ea730b596391e40fda42","slug":"demand-to-declare-johar-university-as-government-rampur-news-c-282-1-rmp1006-117052-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित करने की मांग
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित करने की मांग तेजी होती जा रही है। इस संबंध में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज, यूपी पसमांदा मुस्लिम कौंसिल व राष्ट्रीय संयुक्त युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है।
फैसल मुमताज ने बताया कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सभी चिंतित हैं। उनका कहना है कि जौहर यूनिवर्सिटी बनाने में बड़े पैमाने पर सरकारी धन खर्च किया गया है। इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं की जौहर यूनिवर्सिटी को सरकारी संपत्ति घोषित किया जाए। जौहर विश्वविद्यालय को बंद न किया जाए और न इसे खत्म किया जाए। किसी एक व्यक्ति की गलतियों और अनियमितताओं की सजा वहां पढ़ने वाले छात्रों को न दी जाए। सरकार यूनिवर्सिटी को अपने अंडर में ले और इसका संचालन करे।
उन्होंने दावा किया कि पिछले दिनों आजम खान के घर और जौहर यूनिवर्सिटी पर आयकर विभाग की छापेमारी में जो कागजात बरामद हुए, इसमें बड़े पैमाने पर यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी रकम खर्च होने खुलासा हुआ है। फैसल मुमताज और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने इस संबंध में कमिश्नर को ज्ञापन दिया। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने मांग को सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।