फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Demand for ORS surges amid scorching heat, 7,932 packets distributed in May

Rampur News: भीषण गर्मी में बढ़ी ओआरएस की मांग, मई में वितरित हुए 7932 पैकेट

Tue, 02 Jun 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 02 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Demand for ORS surges amid scorching heat, 7,932 packets distributed in May
रामपुर। भीषण गर्मी के बीच शरीर में पानी की कमी से बचाव के लिए ओआरएस की मांग तेजी से बढ़ गई है। जिला अस्पताल में मई माह के दौरान 7932 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। बढ़ती मांग के बावजूद अस्पताल में ओआरएस का पर्याप्त भंडार मौजूद है और मरीजों को इसकी उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और अत्यधिक पसीना आने की शिकायतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में चिकित्सक लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और ओआरएस का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार ओआरएस प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मई माह में ओआरएस वितरण का आंकड़ा सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रहा है। अस्पताल प्रशासन ने संभावित जरूरत को देखते हुए पहले से ही पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया है। वर्तमान में जिला अस्पताल में 15030 ओआरएस पैकेट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने लोगों से दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, अधिक पानी पीने तथा शरीर में कमजोरी या पानी की कमी महसूस होने पर तुरंत ओआरएस का सेवन करने की सलाह दी है।

पिछले तीन माह में ओआरएस की खपत
माह ओआरएस खपत
मार्च
4560
अप्रैल
5550
मई
7932
--------------

गर्मी बढ़ने के साथ ओआरएस की मांग में वृद्धि हुई है। मई माह में 7932 पैकेट वितरित किए गए हैं। अस्पताल में वर्तमान समय में 15 हजार से अधिक ओआरएस पैकेट का स्टॉक उपलब्ध है। मरीजों को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। गर्मी में लोगों को पर्याप्त पानी पीना चाहिए और धूप से बचाव करना चाहिए। -डॉ. बीसी सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed