फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   demand for arresting of azajm kha

आजम की गिरफ्तारी को लोगों ने किया प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
demand for arresting of azajm kha
रामपुर। सांसद मोहम्मद आजम खां की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले परिवारों के सदस्यों ने फैसल खान लाला के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद गिरफ्तारी को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

फैसल खान लाला के नेतृत्व में लोग दोपहर करीब 12 बजे एसपी आवास पहुंचे। यहां पर पीड़ितों ने आजम की गिरफ्तारी को जोरदार नारेबाजी की और अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा को आजम की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों ने आरोप लगाया कि आजम खां पर यतीमखाना में गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने और लूटपाट कराने, डूंगरपुर बस्ती के मकानों में लूटपाट, आलिया गंज के किसानों की जमीनों पर नाजायज कब्जा, क्वालिटी बार पर कब्जा, नदी तथा वक्फ़ की जमीनों और शत्रु संपत्ति पर कब्जा, मदरसा आलिया की बेशकीमती किताबें चोरी, बेटे के जन्म प्रमाणपत्र में हेरा फ़ेरी, भड़काऊ भाषण समेत तमाम आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं। यदि कोई कमजोर व्यक्ति मामूली अपराध करता है तो पुलिस प्रशासन उस पर फ़ौरन कार्रवाई करता है लेकिन आजम खां पर 80 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और कई मुकदमों में उनके खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुके हैं बावजूद इसके पुलिस उन्हें और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों ने कहा कि आजम खां सहित उनके सहयोगियों को अति शीघ्र गिरफ्तार किया जाए साथ ही आजम के कब्जे से हम लोगों की जमीने वापस दिलाई वरना हम लोग और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगें। इस मौके पर एसपी डॉ. अजयपाल ने कहा कि पुलिस अपना काम रही है। आरोपियों को बयान दर्ज कराने के नोटिस भेजे जा रहे हैं। पूरे मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। इस मौके पर शहजादी बेग़म, रजिया बी, एहतेशाम खान, रेहाना बी, आरिफ रजा खां, गगन अरोरा, नासिर अली, अब्दुल्ल इसहाक, शहजादे अली, अफ़सर अली, महमूद ग़जनवी, इदरीस अंसारी, जाहिद अंसारी, हुमायूँ खान, नजमी खान, आसिम मालिक, ऐजाज खान, सिफ़त अली खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed