फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Demand for arrest of Manjot's killers by taking out candle march

Rampur News: कैंडल मार्च निकालकर मनजोत के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of Manjot's killers by taking out candle march
रामपुर। मिलक के छात्र मनजोत सिंह की कोटा में हुई मौत के प्रकरण में सिख समाज के साथ जुड़े अन्य सामाजिक संगठनो ने रविवार को नगर में कैंडल मार्च निकाला और मनजोत के हत्यारों को गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की।गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कमेटी की ओर से रविवार की शाम 7 बजे सभी लोग नगर स्थित गुरुद्वारे पर एकत्र हुए और अपने हाथों में कैंडल जलाकर तथा छात्र मनजोत के फोटो लेकर नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए तीन बत्ती चौराहे स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे। जहां राजस्थान प्रशासन कि हाय हाय के नारे लगाए और कैंडल जलाकर हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

मिलक निवासी छात्र मंजोत सिंह राजस्थान के कोटा में रहकर मेडिकल की कोचिंग कर रहा था पिछले दिनों हॉस्टल में उसकी मौत हो गई थी। जिसमे चार लोगों खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। जिसमें अभी तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है जिससे सिख समाज में आक्रोश व्याप्त है। छात्र मनजोत की मौत को लेकर प्रदेश में अनेकों स्थानों पर प्रतिदिन धरना प्रदर्शन, ज्ञापन, कैंडल मार्च आदि किए जा रहे हैं। इस अवसर पर वीर खालसा दल के अध्यक्ष अवतार सिंह ने संबोधन में कहा कि यदि राजस्थान पुलिस आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं करती है तो शीघ्र ही सिख समाज उच्च स्तर पर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिसमें राजस्थान पुलिस की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है। इस अवसर पर सिख समाज के साथ विभिन्न संगठनों जैसे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, व्यापार मंडल एवं राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed