फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Decision reserved in the matter of distribution of Nawab family's property

नवाब संपत्ति बंटवारे को लेकर फैसला अंतिम पड़ाव पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Decision reserved in the matter of distribution of Nawab family's property
रामपुर। अदालत में मंगलवार को नवाब खानदान की संपत्ति के बंटवारे प्रकरण में सुनवाई हुई। अदालत ने अगली तारीख तक फैसले तक को सुरक्षित कर लिया है। इस मामले में शीघ्र कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

रामपुर में नवाब खानदान की करीब 2600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जिसके बंटवारे की प्रक्रिया जिला जज की कोर्ट में चल रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2019 में शरीयत के हिसाब से बंटवारा करने के आदेश दिए थे। बंटवारे की जिम्मेदारी जिला जज को सौंपी थी। कोर्ट ने संपत्ति की प्रस्तावित विभाजन योजना प्रस्तुत कर सभी पक्षकारों से आपत्ति मांगी थी, जिस पर सभी पक्षकारों ने आपत्ति दाखिल की थी। इस पर बहस भी पूरी हो चुकी है। साथ ही शासन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) राजीव अग्रवाल और शत्रु संपत्ति सह अभिरक्षक की ओर से भी मामले में कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था।
विज्ञापन

मामले में पक्षकारों की आपत्तियों पर बहस पूरी हो गई है। वहीं, इस दौरान सरकार को भी इस संपत्ति बंटवारे की प्रक्रिया में पक्षकार बनाने की मांग की गई, इसको लेकर भी बहस पूरी हो चुकी है। इस मामले में दो पक्षकारों के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में नवाब संपत्ति बंटवारे के मामले की तारीख नियत थी, जिसमें कोर्ट का फैसला सुरक्षित रखा है। अगली सुनवाई पर फैसले की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed