{"_id":"572a4c274f1c1b32375ccff0","slug":"death-of-kisan","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल खराब ः सदमे से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल खराब ः सदमे से किसान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 05 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
सदमे में िककिसान
विज्ञापन
बिजली की चिंगारी से खेत में गेहूं जलने का सदमा एक किसान बर्दाश्त न कर सका। जली फसल देख सदमे में आए किसान की हालत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे बरेली ले गए, जहां इलाज के दौरान बुधवार को किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से पूरे परिवार में मातम छाया है। सात बेटियों वाले परिवार में वही एक मात्र कमाने वाला था।
मामला तहसील क्षेत्र के गांव खंडिया का है। गांव के निवासी हरभजन लाल 65 वर्ष के परिजनों के अनुसार उनके खेत के उपर से बिजली के तार निकले हैं। तीन दिन पूर्व गेहूं के खेत के ऊपर बिजली के तारों से चिंगारी फूटने लगी। यह चिंगारी खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गिरी जिससे आग लग गई और पूरी फसल जलकर राख हो गई।
परिजनों के अनुसार जली हुई फसल देखकर हरभजन लाल सदमे में आ गए। वह खेत में बेहोश गया। परिजन उन्हें आनन-फानन बरेली के एक नर्सिंग होम में ले गए। मंगलवार की रात इलाज के दौरान बरेली में उनकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। मृतक के नवासे सुखराज ने बताया कि किसान हरभजन लाल के एक पुत्र था, जिसकी काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उनके सात बेटियां हैं और छह एकड़ जमीन है।