फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Death of child who came to take medicine at medical store, family members say

मेडिकल स्टोर पर दवा लेने आए बालक की मौत, परिजनों की हुई कहासुनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Death of child who came to take medicine at medical store, family members say
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने आए एक चार साल के बालक की मौत हो गई। जिस पर परिजन ने मेडिकल स्टोर संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए मेडिकल स्टोर संचालक से नोकझोक शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के भी कई लोग मौके पर एकत्र हो गए तो वहीं बालक के पिता ने अन्य परिजनों व परिचितों को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के चार साल के बेटे को बुधवार को बुखार आ गया था। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे किसान अपने बेटे को बुखार आने पर दवा दिलाने के लिए धमोरा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंच गया। बताया जाता है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने किसान के बेटे को उपचार के नाम पर कोई इंजेक्शन लगा दिया। जिसके बाद उसके बेटे की हालत और बिगड़ने लगी। इंजेक्शन लगने के बाद बालक को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी और करीब पंद्रह मिनट बाद मेडिकल स्टोर पर ही उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से किसान सदमे में आ गया और रोना शुरू कर दिया। किसान ने इसकी सूचना अपने परिजनों व परिचितों को दी और मौके पर ही बुला लिया। इस दौरान किसान की मेडिकल स्टोर संचालक से कहासुनी होने लगी, किसान का आरोप था कि मेडिकल स्टोर संचालक ने कोई गलत इंजेक्शन उसके बेटे को लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर मेडिकल स्टोर के आसपास मौजूद अन्य लोग भी मौके पर जमा हो गए। कुछ देर में ही किसान के अन्य परिजन व परिचित भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मेडिकल स्टोर संचालक ने मामले को शांत कराने के लिए समझौते का प्रयास शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक समझौते की कोशिश की जा रही थी। मामले में शहजादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस तरह के किसी मामले की सूचना उन्हें नहीं मिली है। परिवार की ओर से कोई तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed