फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   deases in children

2965 बच्चे 4डी के शिकंजे में, 1748 इलाज को रेफर

Fri, 05 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
deases in children
परिषदीय स्कूल में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती टीम।

विज्ञापन
 राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य परीक्षण में बच्चों में कई तरह की बीमारियां सामने आई हैं। अप्रैल से जुलाई तक सिर्फ चार माह के परीक्षण में 2965 बच्चों में 4डी (बच्चों को चपेट में लेने वाली चार तरह की बीमारियां) पाई गई हैं।

यही नहीं इनमें 1748 बच्चे ऐसी स्थिति में पाए गए हैं जिन्हें उच्चस्तरीय इलाज के लिए रेफर किया गया है। जिले में बच्चों के भीतर फैलने वाले ऐसे रोगों को लेकर विशेषज्ञ चिंतित हैं और बच्चों के परिजनों को पालन-पोषण के लिए विशेष सलाह दे रहे हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों में पंजीकृत 3 साल से 19 साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में यह बात सामने आई है कि 4डी तेजी से अपना शिकंजा बच्चों पर कस रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौजूदा सत्र में ही अब तक आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों के 2965 बीमार बच्चों को चिन्हित किया जा चुका है। जिनमें से 1748 बच्चों को सीएचसी, जिला अस्पताल, एनआरसी समेत अन्य उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया गया है। अप्रैल से जुलाई तक के चार महीनों के यह आंकड़े साफ जाहिर करते हैं कि बीमारी के शिकंजे में बचपन तेजी से फंस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed