फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   deadbody of computer center oprator found

कोसी नदी में मिला कंप्यूटर सेंटर संचालक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
deadbody of computer center oprator  found
दढ़ियाल (रामपुर)। बुधवार को गायब हुए नगर के फत्तावाला निवासी कंप्यूटर संचालक का शव गुरुवार दोपहर सैदनगर क्षेत्र में कोसी नदी में मिला। सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। आननफानन में परिजन सैदनगर पहुंच गए और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के फत्तावाला निवासी जितेंद्र कुमार (32) पुत्र चेतराम घर के पास ही राजीव गांधी दृष्टि सीप कंप्यूटर कोचिंग सेंटर का संचालन करते थे। बुधवार की शाम करीब चार बजे वह घर से निकले थे। जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन उनकी तलाश में जुट गए। गुरुवार की सुबह तक जितेंद्र का कुछ पता नहीं चल सका। इस पर परिजन चौकी पहुंच गए और पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। इस दौरान गुरुवार दोपहर के समय पुलिस को सैदनगर क्षेत्र में ग्राम ईश्वरपुर उर्फ कुतुबपुर के जंगल स्थित कोसी नदी में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाकर सैदनगर क्षेत्र में मिले शव के फोटो दिखाए। शव के फोटो देखकर परिजनों ने मृतक की पहचान जितेंद्र के रूप में होने की आशंका व्यक्त की, जिसके बाद परिजन सैदनगर चौकी पहुंच गए। उन्होंने शव देखा तो वह जितेंद्र का ही था। पहचान होने के बाद सैदनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed