फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Body of constable posted at SP office found hanging

Rampur News: फंदे से लटका मिला एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही का शव

Fri, 28 Aug 2026 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 28 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Body of constable posted at SP office found hanging
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर शाम एसपी कार्यालय में तैनात एक सिपाही का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर के बंडा निवासी सिपाही अरुण कुमार शुक्ला (40) गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में रह रहे थे। वह इस वक्त एसपी दफ्तर में तैनात थे। बताते हैं कि अरुण शुक्ला ड्यूटी खत्म करके दोपहर तीन बजे एसपी दफ्तर से निकले थे।
विज्ञापन

शाम के वक्त दफ्तर में तैनात साथी ने उन्हें फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इस पर साथी गंगापुर स्थित किराये के मकान में पहुंच गए, जहां कमरे का दरवाजा बंद था। साथियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन जब नहीं खुला तो लोगों की मदद से दरवाजा खोला गया। कमरे में पंखे पर सिपाही का शव लटका हुआ दिखा, जिस पर सभी लोग हैरत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक सिपाही एसपी कार्यालय में तैनात थे और मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के रहने वाले बताए गए हैं। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल सिपाही ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है।
एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed