फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two arrested in connection with youth's death

Rampur News: युवक की मौत के मामले में दो गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 28 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in connection with youth's death
मिलक। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ी में दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक गौरव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान किया है। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम भैसोड़ी निवासी विरसन के पुत्र गौरव का शव गांव के ही जंगल में पेड़ से लटका मिला था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पिता विरसन की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस को जानकारी मिली कि हत्या के मामले में फरार चल रहे चरन सिंह और प्रियांशु निवासी ग्राम भैसोड़ी नगर हाईवे स्थित धनेली पूर्वी गांव के फ्लाईओवर के नीचे खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना की जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed