{"_id":"6598669f594cfb0404019d25","slug":"dead-body-of-youth-found-on-railway-track-suspicion-of-murder-rampur-news-c-282-1-rmp1004-13414-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
रामपुर। बृहस्पतिवार रात अपने चार दोस्तों के साथ घर से निकले विजय कश्यप (28) का शव शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर मिला। रातभर परिजन उसका फोन मिलाते रहे, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शुक्रवार की सुबह दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे स्थित मोहल्ला बशीर नगर के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस पहुंचने के साथ ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मृतक की शिनाख्त मोहल्ला नसीराबाद निवासी विजय कश्यप के रूप में की। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए।
मृतक के बड़े भाई संजय कश्यप ने पुलिस को बताया कि उसका भाई बृहस्पतिवार रात अपने दोस्तों के साथ निकला था। देर रात तक जब वापस नहीं लौटा तो उन्होंने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद आया। पूरी रात उससे संपर्क का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह फोन किया तो फोन पर घंटी गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। परिजनों ने विजय की हत्या करने की आशंका जताई है। हालांकि, अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद अंत्येष्टि कर दी गई। अंत्येष्टि पर मृतक के दोस्त नहीं आए। सीओ केएन आनंद ने बताया कि रेलवे लाइन पर शव मिला था। शव देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ट्रेन से टकराने के बाद उसकी मृत्यु हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की सही वजह पता लग सकेगी। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
दोस्तों के साथ लिया था मछली पालन का ठेका
मृतक की मां निर्मल ने बताया कि विजय अविवाहित था। वह सीजन के अनुसार कार्य कर लेता था। कुछ दिन पहले उसने अपने दोस्तों के साथ तालाब पर मछली पालन का ठेका लिया था।
-- -- -- -- -- -
एक साल पहले हो चुकी पिता की मौत
विजय के पिता गजराम की करीब एक साल पहले ही मौत हो चुकी है। गजराम की हृदयगति रुकने से मौत हुई थी। मृतक विजय के दो बड़े और एक छोटा भाई है। दो बहनें भी हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां निर्मल बदहवास हो गईं।-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रात में बंद था फोन, सुबह बजने लगी घंटी
विजय का मोबाइल रात के वक्त स्विच ऑफ बताता रहा। विजय के भाई संजय कश्यप के अनुसार रात के वक्त उन्होंने कई बार विजय को फोन किया तो फोन बंद बताता रहा। जब सुबह फोन किया तो घंटी गई थी, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे हत्या की आशंका बढ़ गई।
विज्ञापन
मृतक के बड़े भाई संजय कश्यप ने पुलिस को बताया कि उसका भाई बृहस्पतिवार रात अपने दोस्तों के साथ निकला था। देर रात तक जब वापस नहीं लौटा तो उन्होंने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद आया। पूरी रात उससे संपर्क का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह फोन किया तो फोन पर घंटी गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। परिजनों ने विजय की हत्या करने की आशंका जताई है। हालांकि, अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद अंत्येष्टि कर दी गई। अंत्येष्टि पर मृतक के दोस्त नहीं आए। सीओ केएन आनंद ने बताया कि रेलवे लाइन पर शव मिला था। शव देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ट्रेन से टकराने के बाद उसकी मृत्यु हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की सही वजह पता लग सकेगी। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ लिया था मछली पालन का ठेका
मृतक की मां निर्मल ने बताया कि विजय अविवाहित था। वह सीजन के अनुसार कार्य कर लेता था। कुछ दिन पहले उसने अपने दोस्तों के साथ तालाब पर मछली पालन का ठेका लिया था।
एक साल पहले हो चुकी पिता की मौत
विजय के पिता गजराम की करीब एक साल पहले ही मौत हो चुकी है। गजराम की हृदयगति रुकने से मौत हुई थी। मृतक विजय के दो बड़े और एक छोटा भाई है। दो बहनें भी हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां निर्मल बदहवास हो गईं।