{"_id":"667cb0c743147ceb790c07ca","slug":"dead-body-of-old-woman-missing-for-15-days-found-in-power-plant-rampur-news-c-282-1-rmp1006-124497-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 15 दिन से लापता वृद्धा का बिजलीघर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 15 दिन से लापता वृद्धा का बिजलीघर में मिला शव
विज्ञापन
रामपुर। करीब 15 दिन पूर्व घर से बिना बताए गायब हुईं वृद्धा रफीकन (70) का शव बुधवार को बिजलीघर के परिसर में झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
21 जून को केमरी के मोहल्ला सिंघाड़ियान निवासी किसान बशीर अहमद ने पुलिस को बताया था कि उनकी मां रफीकन मानसिक रूप से कमजोर हैं। वह करीब 10 दिन पहले बिना बताए घर से चली गईं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को केमरी बिजलीघर के पीछे एक खेत में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। तभी उनकी गेंद बिजलीघर परिसर में झाड़ियों में चली गई। गेंद ढूंढने पहुंचे बच्चों ने शव देखा तो बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों को जानकारी दी।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी ही देर में फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम व किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। पंचनामा के बाद परिजनों ने शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवत: सांप के डसने से मौत हुई है। झाड़ियों में जहरीले सांप रहते हैं।