फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dead body of brother-in-law found in empty plot in Rampur

Rampur : खाली प्लाट में मिला जीजा-साले का  शव, चार दिन से थे लापता, शरीर पर नहीं चोट के निशान

Sat, 15 Jul 2023 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Jul 2023 05:33 AM IST
सार

शव कई दिन पुराने होने के चलते फूल गए थे और काफी दुर्गंध आ रही थी। इदरीश ट्रक ड्राइवर था और वह इश्तेखार के भाई का साला था।

विज्ञापन
Dead body of brother-in-law found in empty plot in Rampur
इदरीश और इश्तेखार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार रात बिलासपुर गेट पर एक दारोगा के खाली प्लाट में इदरीश उर्फ इमरान (35) और इश्तेखार (25) के शव मिले। शव कई दिन पुराने होने के चलते फूल गए थे और काफी दुर्गंध आ रही थी। इदरीश ट्रक ड्राइवर था और वह इश्तेखार के भाई का साला था। ऐसे में दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास नशे के इंजेक्शन मिले हैं। इसलिए पुलिस नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जता रही है। 

विज्ञापन


पुरानी कांशीराम कालोनी निवासी इदरीस ट्रक चलाता था। वहीं नई कांशीराम कॉलोनी निवासी इश्तेखार एक दुकान पर काम करता था। इदरीस ट्रक लेकर अलग-अलग राज्यों में जाता था। मंगलवार से वह लापता था। परिजनों को उसी दिन उसने फोन नहीं किया था। उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। इसके चलते परिवार वालों ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। वहीं इश्तेखार भी मंगलवार से गायब था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब आठ बजे गंज कोतवाली में इंस्पेक्टर लव सिरोही को फोन पर सूचना मिली कि बिलासपुर गेट वार्ड नंबर 36 के एक खाली प्लाट में दो शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने शवों को पहचान लिया और पुलिस बताया। जिसके बाद परिवार वालों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने जब शवों को देखा तो कोहराम मच गया। दोनों चार दिन से लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर लव सिरोही ने बताया कि शव कई दिन पुराने लग रहे हैं। बारिश के चलते काफी फूल गए थे। शव के आसपास खाली इंजेक्शन मिले हैँ। दोनों नशे के आदी थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत की वजह नशे की ओवरडोज की वजह से हुई है। शरीर पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद भी पता चल सकेगी।

छह दिन पहले हुआ था पत्नी से झगड़ा
इदरीश काफी साल से नशा करता था और नशे की हालत में वह झगड़ा भी करता था। छह दिन पहले ही इदरीश का झगड़ा उसकी पत्नी गुड़िया के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह पत्नी ने करीब पांच हजार रुपये लेकर घर से चला गया था, लेकिन फिर उसके बाद नहीं लौटा। काफी दिन से चल रहे उनके विवाद के चलते भी वह काफी खिन्न था और घर छोड़कर चला गया था। मंगलवार से उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था।

करीब आठ साल पहले 35 वर्ष के इदरीश की शादी शाईन नाम की महिला के साथ हुई थी। पत्नी की बीमारी के चलते छह साल पहले मौत हो गयी थी। इसके बाद से उसकी नशे की लत काफी अधिक बढ़ गयी थी। इसके बाद उसकी चार साल पहले दूसरी शादी गुड़िया से हुई। जिनसे उसको एक ढाई साल की बेटी मंतशा भी है। बताया जा रहा है कि नशे की लत की वजह से आए दिन उसकी परिवार से लड़ाई झगड़ा होता था। 

मोहल्ले के लोग बताते हैं कि छह दिन पहले भी उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इस दौरान वह करीब 15 हजार रुपये कमा कर लाया था, जिसमें से पैसा नशे में बर्बाद न हो इसके लिए पत्नी ने सारे पैसे ले लिए थे, जिस वजह से उसने पत्नी से लड़ाई की थी तब उसकी पत्नी ने उसमें से उसे पांच हजार रुपये दे दिए थे, जिसके बाद इश्तेखार का लगातार फोन आ रहा था तो उसके भाई हनीफ ने उसको मना भी किया था कि वह उसके साथ न जाए और खाना खाकर सो जाए, लेकिन वह नहीं माना और वह निकल गया। 

घरवालों को लगा कि वह अपने काम पर फिर निकल गया है, मगर मंगलवार से उसका फोन नहीं आया तो बड़े भाई हनीफ ने फोन लगाया, लेकिन फोन स्विच ऑफ आया। जिसके बाद हनीफ को घबराहट हुई तो उसने इश्तेखार के घर फोन किया तो पता चला कि इश्तेखार भी घर से गायब है। जिसके बाद इश्तेखार के परिवार वाले और इदरीस का भाई हनीफ सिविल लाइन थाने में शिकायत करने गए लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार रात उनकी मौत की खबर मिली। 
इश्तेखार ने किया था इदरीश को फोन 

झगड़े वाले दिन के बाद लगातार इश्तेखार ने इदरीश को फोन किया था। कई बार फोन आने के बाद वह चला गया था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इश्तेदखार का चोरी में भी नाम आ चुका है। 


दोनों नशे के आदी थे। आशंका जताई जा रही है कि नशे की ओवरडोज के चलते ही उनकी मौत हुई है। पुलिस जांच में लगी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।
-डॉ. संसार सिंह, एडिशनल एसपी, रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed