{"_id":"69c2f087827736419709b608","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-a-drain-rampur-news-c-282-1-rmp1004-167037-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नाले में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नाले में मिला युवक का शव
Wed, 25 Mar 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव सीतारामपुर निवासी ईश्वर देव सिंह का शव मंगलवार सुबह सड़क किनारे नाले में पड़ा मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग चौराहे के पास राहगीरों ने नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान कराने पर उसकी शिनाख्त ईश्वर देव सिंह (36) निवासी गांव सीतारामपुर के रूप में हुई।
परिजनों के मुताबिक युवक सोमवार शाम अपनी बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत दुर्घटना में हुई है या उसके साथ कोई अनहोनी हुई है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।