{"_id":"63aec168639bd40b892e9d62","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-mango-tree-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Fri, 30 Dec 2022 04:16 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 30 Dec 2022 04:16 PM IST
सार
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के लिए रामपुर भेज दिया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक अजब सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर के शाहबाद में सैफनी थाना क्षेत्र के दिव्यानगला गांव के जंगल में आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
गांव निवासी किसान ओमवती अपने बेटे अजब सिंह (26) के साथ गुरुवार शाम को बड़ागांव बस अड्डा से खाद खरीदने गई थीं। बताया गया कि खाद की दुकानों बंद मिली थीं। जिसके बाद ओमवती गांव वापस चली गईं, लेकिन बेटा अजब सिंह दो दोस्तों के साथ कहीं चला गया। परिजनों के अनुसार रात भर अजब सिंह घर नहीं लौटा। जिसके बाद सुबह को गांव का ही एक व्यक्ति शौच करने के लिए जब जंगल गया तो आम के पेड़ से मफरल के फंदे से अजब सिंह का शव लटका हुआ था। शव लटके होने की बात आग की तरह फैल गई। शव लटके होने की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सैफनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सोलंकी घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अजब सिंह की हत्या करने के बाद उसका शव लटकाया गया है और हत्या की पूरी आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अजब सिंह की मौत से पत्नी मीनाक्षी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन