फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   DCO took stock of the repair work of the sugar mill

Rampur News: डीसीओ ने चीनी मिल के मरम्मत कार्य का लिया जायजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
DCO took stock of the repair work of the sugar mill
रामपुर। जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य ने शुक्रवार की दोपहर रु बिलास चीनी मिल पहुंचकर आगामी पेराई सत्र के लिए मिल में चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य तेजी के साथ करने के निर्देश दिए, ताकि मिल का पेराई सत्र नवंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू किया जा सके। उन्होंने बीज के गन्ने की फसल का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी शुक्रवार की दोपहर रुद्रबिलास चीनी मिल पहुंचे। उन्होंने मिल के प्रधान प्रबंधक आरके जैन से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मिल परिसर में करीब ढाई एकड़ भूमि में उगाए गए गन्ने के बीज की फसल का जीएम के साथ निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद वह चीनी मिल के अंदर पहुंचे और मिल मरम्मत के कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

जीएम ने बताया कि मरम्मत का कार्य 25 प्रतिशत हो चुका है। वह 31 अक्तूबर तक मिल की पूरी मरम्मत का कार्य निपटा लिया जाएगा, ताकि नवंबर के प्रथम सप्ताह में पेराई सत्र का शुभारंभ किया जा सके। डीसीओ ने जीएम को निर्देश दिए कि वह अच्छी गुणवत्ता वाले पुर्जे मिल मरम्मत में लगाएं। उन्होंने गन्ना समिति के सचिव दुर्गेंद्र कुमार गौतम को निर्देश दिए कि वह क्षेत्र का भ्रमण कर गन्ना उत्पादकों की समस्याओं को सुनकर निराकरण कराएं। इस मौके पर मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी डाॅ. उपेंद्र कुमार, जीसी पाठक, श्रीराम बिषेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed