फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dcbworker will go on strike

हड़ताल पर जाएंगे डीसीबी कर्मी

Wed, 23 Nov 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर  Updated Wed, 23 Nov 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
dcbworker will go on strike
रामपुर में यूनियन बैंक के सामने लगी लाइन। अमर उजाला

विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक में 500-1000 के पुराने नोट जमा करने पर पाबंदी के विरोध में बैंक कर्मचारी हड़ताल करेंगे। कोआपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन ने यह निर्णय लिया है। वहीं पुरानी करेंसी न बदले जाने से न वसूली हो रही है और न ही किसानों को ऋण मिल मिल पा रहा है। 

नोटबंदी के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने सहकारी बैंकों से 500 और 1000 के पुराने नोट लेने से इनकार कर दिया है। रिजर्व बैंक के इस फैसले से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हो रहा है। किसान इस वक्त गेहूं की बुवाई कर रहे हैं। लेकिन, उन्हें पैक्स समितियों से पुरानी करेंसी से खाद-बीज नहीं मिल रहा है। किसानों पर डीसीबी के 60 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन


बैंक सचिव/ कार्यपालक अधिकारी मोहम्मद अंजुम खां ने बताया कि रबी फसल में 200 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य रखा है। लेकिन, बैंक में पैसा नहीं है। इसलिए अब तक सिर्फ 20 करोड़ रुपये का ही ऋण बंट सका है। दूसरी ओर कोआपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन ने 24 नवंबर को हड़ताल का फैसला लिया है। यूनियन के जिला मंत्री शाहरुख आलम के मुताबिक उस दिन बैंक कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के जरिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed