{"_id":"582e031f4f1c1b57258fe18f","slug":"dcb-chairman-will-go-to-highcourt","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीबी पर पुरानी करेंसी बदलने पर प्रतिबंध के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीबी पर पुरानी करेंसी बदलने पर प्रतिबंध के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
सलीम कासिम जिला सहकारी बैंक चेयरमैन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सलीम कासिम ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब किसानों को दुख पहुंचाया है। पुरानी करेंसी बदलने और जमा करने पर रोक के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सलीम कासिम ने प्रेसवार्ता में कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब किसानों को दुखी कर दिया है। वक्त आने पर मोदी सरकार को इसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक ने जिला सहकारी बैंक में 500 और 1000 के पुराने नोट बदलने और जमा करने पर रोक लगाकर गरीबों को और परेशानी में डाल दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बैंक पुराने नोट बदलने और जमा करने पर रोक के खिलाफ हाईकोर्ट की शरण लेगी। बैंक किसानों को खाद-बीज की सुविधा दे रहा है। उन्होंने कहा कि जिन समितियों के बचत खाते जिला सहकारी बैंक में खुले हैं।
विज्ञापन
उन बैंकों में पर्याप्त धन है तो सदस्य चेक और रुपए किसान क्रेडिट कार्ड से खाद-बीज ले सकते हैं। चेयरमैन ने कहा कि कुछ शरारती तत्व अफवाह फैलाकर बैंक की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों से होशियार रहने की जरूरत है। क्योंकि बैंक अपनी उच्च कार्यप्रणाली एवं पादर्शिता के लिए देश भर विख्यात है। बैंक ग्राहक किसी भी बहकावे में न आएं। बैंक हर परेशानी की घड़ी में ग्राहकों के साथ है।