{"_id":"6241fe4733f2d36b6d757c47","slug":"daughter-donated-liver-to-father-rampur-news-mbd4229245148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए बेटी ने अपने लिवर का हिस्सा किया दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए बेटी ने अपने लिवर का हिस्सा किया दान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जब भी वक्त आता है बेटियां खुद को साबित करती हैं कि वह बेटों से कम नहीं हैं। लिवर रोग से जूझ रहे पिता ज्वेलर कमल किशोर रस्तोगी की जिंदगी बचाने के लिए बेटी आकांक्षा रस्तोगी ने अपने लिवर का एक हिस्सा दान कर दिया। ट्रांसप्लांट के बाद पिता-पुत्री स्वस्थ हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
ज्वेलर कमल किशोर रस्तोगी करीब नौ महीनों से बीमार चल रहे थे। जांच के बाद पता चला कि उनका लिवर खराब है। चिकित्सकों ने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी। परिजनों ने लिवर दान करने वालों से संपर्क किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने खुद लिवर दान करने की कोशिशें की, लेकिन जांच के दौरान कोई न कोई समस्या आ गई। इस बीच उनकी बेटी आकांक्षा ने अपनी जांच कराई तो उनका लिवर मैच हो गया। आकांक्षा रस्तोगी मेरठ में नगरीय विद्युत वितरण निगम द्वितीय डिवीजन में तैनात अधिशासी अभियंता सोनू रस्तोगी की पत्नी हैं। जांच के बाद आकांक्षा ने पिता की जान बचाने के लिए अपने लिवर का हिस्सा दान करने का निर्णय लिया, उन्हें पति सोनू रस्तोगी का भी समर्थन मिला। लिवर ट्रांसप्लांट की औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद दिल्ली के एक अस्पताल में कमल किशोर रस्तोगी का सफल ऑपरेशन हुआ। पारिवारिक मित्र मनोज कुमार रस्तोगी ने बताया कि आकांक्षा के लिवर दान के बाद कमल किशोर रस्तोगी का लिवर ट्रांसप्लांट आपरेशन सफलता पूर्वक हो गया है।