फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dangerous animal inter in bhot

भोट क्षेत्र में घुसा खूंखार जानवर

Sat, 30 Jan 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सैदनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सैदनगर Updated Sat, 30 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
dangerous animal inter in bhot
भोट थाना क्षेत्र के जंगल में खूंखार जानवर में घुस गया। जानवर ने हमले तीन किसान घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंचे। जानवर को पकड़ने के लिए कांबिंग शुरू कर दी गई है। कुछ ग्रामीण जानवर को बाघ बता रहे हैं। पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन



भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा और मिलक मिर्जा गांव के जंगल में शाम के वक्त नधा नाले पर ग्रामीणों ने बाघ जैसा जानवर देखा। नाले के नजदीक काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया तो उसने धनुपुरा निवासी निहालुद्दीन, मिलक मिर्जा के शाहिद और मिलक बादुल्ला के जुम्मा पर हमला कर दिया। जानवर के हमले में तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन



कुछ ही देर में आसपास गांवों के लोग भी पहुंच गए। भीड़ देखकर जानवर बाग में घुस गया। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद पुलिस और वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जानवर को पकड़ने के लिए जंगल में कांबिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाग की भी घेराबंदी कर दी है। जानवर को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीण जानवर को बाघ बता रहे हैं। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गजेंद्र सिंह भी टीम के साथ कांबिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण जो हुलिया बता रहे हैं उससे तो नहीं लगता है कि शेर या चीता होगा।


रात होने की वजह से जानवर के पैरों के निशान भी दिखाई नहीं दिए। फिलहाल जानवर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed