{"_id":"65e21843dde85a476a079e75","slug":"dalit-woman-constable-molested-two-constables-suspended-rampur-news-c-282-1-rmp1004-117176-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दलित महिला सिपाही के साथ की छेड़खानी, दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दलित महिला सिपाही के साथ की छेड़खानी, दो सिपाही निलंबित
Fri, 01 Mar 2024 11:32 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक दलित महिला सिपाही के साथ उसके ही दो सिपाही साथियों ने मिलकर मारपीट की और छेड़खानी की। दोनों सिपाही महिला सिपाही के मकान में किराए पर रहते थे। पीड़ित महिला सिपाही की तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने पुलिस लाइन में तैनात दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला सिपाही के साथ छेड़खानी का यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस लाइन में तैनात दो सिपाही कोतवाली क्षेत्र में एक चौकी पर तैनात महिला सिपाही के मकान में किराए पर रहते हैं। महिला सिपाही का आरोप है कि 28 फरवरी की रात में दोनों सिपाही शराब के नशे में थे और हंगामा कर रहे थे,जिसका उसने विरोध किया तो दोनों सिपाहियों ने उसके साथ छेड़खानी की और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान महिला सिपाही को जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया गया। महिला सिपाही ने इस मामले की शिकायत अगले दिन अफसरों से की और फिर एसपी के आदेश पर देर रात शहर कोतवाली पुलिस ने पुलिस लाइन में तैनात सिपाही गर्विता चौधरी और ललित यादव के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों सिपाही महिला सिपाही के मकान में किराए पर रहा करते थे। दोनों के बीच विवाद हुआ है। शिकायत के आधार पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों सिपाहियों गर्वित चौधरी व ललित यादव को निलंबित कर दिया गया है।