{"_id":"677455d57a75b482930faed2","slug":"cyclist-injured-after-being-hit-by-chinese-cart-on-ram-rahim-bridge-rampur-news-c-282-1-rmp1007-136957-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: राम रहीम पुल पर चीनी मांझे की चपेट में आकर साइकिल सवार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: राम रहीम पुल पर चीनी मांझे की चपेट में आकर साइकिल सवार जख्मी
Wed, 01 Jan 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। साइकिल से घर लाैट रहा कारचोब कारीगर राम रहीम पुल पर चीनी मांझे की चपेट में आ गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसकी आंख के पास छह टांके आए हैं। सूचना के बाद कांग्रेसी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने चीनी मांझे पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने की मांग की।
चीनी मांझे का इस्तेमाल लगातार हो रहा है, जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। शहर के मोहल्ला नालापार निवासी सुहेल खां सोमवार की देर शाम साइकिल से ज्वाला नगर किसी काम से गए थे। लौटते वक्त राम रहीम पुल पर चीनी मांझे की चपेट में आ गए, जिससे उनकी आंख के पास जख्म हो गया और खून बहने लगा। इस बीच लोगों की भीड़ लग गई। घायल सुहेल को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर छह टांके आए हैं।
सूचना मिलने के बाद कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव सैयद विक्की मियां अपने साथियों के साथ सुहेल के घर पहुंचे। उन्होंने घायल का हाल जाना। विक्की मियां ने कहा चीनी मांझा दिन-ब-दिन खतरनाक बनता जा रहा है। सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि प्रदेश में चीनी मांझे की बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां लगी हुई हैं। सरकार को इन्हें बंद कराने की कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की।