फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   CT scan machine malfunctions, patients return disappointed

Rampur News: सीटी स्कैन मशीन खराब, मायूस होकर लौटे मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
CT scan machine malfunctions, patients return disappointed
रामपुर। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब होने से मरीजों का सीटी स्कैन नहीं हो सका। जिसके बाद मरीजों को बिना सीटी स्कैन कराए निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 800 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। कई मरीजों की जांच के लिए चिकित्सक सीटी स्कैन की सलाह देते हैं। अस्पताल में रोजाना 40 से 50 मरीजों के सीटी स्कैन होते हैं। शुक्रवार बड़ी संख्या में मरीज यहां सीटी स्कैन कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

मशीन खराब होने से सीटी स्कैन न होने के कारण वह अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकते रहे। सीटी स्कैन कराने आए प्रेम सिंह ने बताया कि सुबह से सीटी स्कैन कराने के लिए बैठे हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि मशीन खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन नहीं होने की सूचना मिली है। जिसकी जांच कराई जाएगी कि आखिर किस कारण मरीजों के सीटी स्कैन नहीं हो सके। जांच की बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed