फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   CRPF recruitment exam for tradesmen begins, advised to be cautious of brokers

Rampur News: सीआरपीएफ में ट्रेडमैन की भर्ती परीक्षा शुरू, दलालों से सावधान रहने की दी सलाह

Thu, 11 Jul 2024 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 11 Jul 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
CRPF recruitment exam for tradesmen begins, advised to be cautious of brokers
रामपुर। सीआरपीएफ में ट्रेडमैन (सिपाही) पद के लिए भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। 20 जुलाई तक चलने वाली परीक्षा को लेकर अब दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। डीआईजी ने अभ्यर्थियों को चेताया है कि दलालों से सावधान रहें। उनके झांसे में नहीं आएं।
विज्ञापन

सीआरपीएफ में ट्रेडमैन (सिपाही) की भर्ती की प्रक्रिया की जा रही है। इसके लिए दस दिन तक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। इस परीक्षा में 2600 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। 20 जुलाई तक चलने वाली परीक्षा को लेकर अब दलाल भी सक्रिय हो गए हैं,जिसके बाद सीआरपीएफ के डीआईजी सुभाष चंद्र ने अभ्यर्थियों को चेताया है। डीआईजी ने बताया कि परीक्षा बीस जुलाई तक चलेगी। इस परीक्षा में हर रोज तीन सौ परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। बताया कि संज्ञान में आया है कि कुछ आसमाजिक तत्व इन अभ्यर्थियों से कैंपस के बाहर कुछ लोग संपर्क कर रहे हैं और भर्ती का झांसा देकर उनको गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग भती के लालच में पैसा देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अभ्यर्थी ऐसे दलालों से सावधान रहें। उन्होंने इसको लेकर पुलिस अधीक्षक को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed