फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   CRPF head constable commits suicide by shooting himself with rifle in rampur

Rampur: सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने रायफल से गोली मारकर की आत्महत्या, संतरी पोस्ट पर कर रहे थे ड्यूटी

Sun, 05 Mar 2023 01:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 05 Mar 2023 01:37 PM IST
सार

गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रुप सेंटर में अफरातफरी मच गई। तत्काल मौके पर अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। जहां सुकुमार लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे।

विज्ञापन
CRPF head constable commits suicide by shooting himself with rifle in rampur
सीआरपीएफ कर्मी ने खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल सुकुमार विश्वास (46) ने रविवार की सुबह अपनी रायफल से खुद को गोली मारकर हत्या कर ली। सुकुमार पश्चिम बंगाल के नादिया जिले का रहने वाले थे। रामपुर ग्रुप सेंटर में उनकी तैनाती 22 नवंबर 2022 से थी।

विज्ञापन


रविवार की सुबह सुकुमार की ड्यूटी सुबह छह बजे तक संतरी पोस्ट पर थी। ड्यूटी के दौरान ही सुकुमार ने रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रुप सेंटर में अफरातफरी मच गई। तत्काल मौके पर अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। जहां सुकुमार लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके परिजनों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed