फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   crpf asi examination

अभ्यर्थियों के लिए दो पैसेंजर ट्रेनें

Sat, 02 Apr 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sat, 02 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
crpf asi examination
रामपुर में सीआरपीएफ में एएसआई स्टेनो की लिखित परीक्षा में भाग लेने आए रोडवेज बस अड्डे पर पढ़ाई करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ में एएसआई (स्टेनो) भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए रेलवे-रोडवेज ने तैयारी मुकम्मल कर ली है। परीक्षा के बाद निकलने वाले अभ्यर्थियों के रेले को संभालने के लिए रेलवे से दो पैसेंजर ट्रेनों के संचालन और एक एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की गई थी। इसे मंजूरी मिल गई है। डिपो की ओर से भी 20 बसों को अभ्यर्थियों के लिए रिजर्व कर लिया गया है।सीआरपीएफ में एएसआई (स्टेनो) भर्ती के लिए जिले के 20 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा तीन अप्रैल को होनी है। परीक्षा में करीब 11 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों  के वापस जाने को लेकर रेलवे-रोडवेज प्रशासन ने इंतजाम कर लिए हैं। परीक्षा दोपहर साढ़े बारह खत्म होगी। रेलवे के स्थानीय अफसरों ने परीक्षा खत्म होने के समय दो पैसेंजर ट्रेनों की मांग की थी। शनिवार को रेलवे ने दो पैसेंजर ट्रेनें उपलब्ध करा दी हैं।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक आरडी मीणा ने बताया कि पहली ट्रेन मुरादाबाद की ओर जाएगी, जो दोपहर को 1:30 बजे स्टेशन से चलेगी और 2:15 बजे ट्रेन मुरादाबाद पहुंच जाएगी। इसके बाद ट्रेन सहारनपुर के लिए रवाना हो जाएगी। दूसरी ट्रेन बरेली की ओर दोपहर 1:45 बजे चलेगी और दोपहर 3:45 बजे बरेली पहुंच जाएगी। इसके अलावा दो मिनट के लिए 14:25 बजे जननायक ट्रेन का स्टापेज भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रोडवेज की ओर से भी अभ्यर्थियों के लिए 20 बसें रिजर्व रखी गई हैं। दोपहर को परीक्षा छूटने के बाद बसें रोडवेज बस स्टैंड पर उपलब्ध होंगी। एआरएम एनके वर्मा ने बताया कि बसें समय से निकलेंगी। जरूरत पड़ी तो और बसें भी उपलब्ध करा दी जाएंगी।

शनिवार को रेलवे और सीआरपीएफ भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों का ट्रेनों पर कब्जा रहा। आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को गाजियाबाद में रेलवे की ओर से ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया था। पूर्वोत्तर जिलों के काफी परीक्षार्थी इसमें शामिल हुए। दोपहर से वापस जाना शुरू हुए। रविवार को होने वाली सीआरपीएफ (एएसआई) की लिखित परीक्षा के लिए प्रतापगढ़ और लखनऊ में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इन परीक्षा केंद्रों पर शामिल होने वाले परीक्षार्थी शनिवार दोपहर बाद से रवाना होने शुरू हो गए। इस कारण दोपहर से लखनऊ की ओर जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में इन परीक्षार्थियों का ही कब्जा रहा।


ये रहेंगे परीक्षा केंद्र
आश्रम पद्धति इंटर कालेज, हरि इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, रामलीला पब्लिक  इंटर कालेज, रजा इंटर कालेज, राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हामिद इंटर कालेज, जैन इंटर कालेज, सनातन धर्म इंटर कालेज, सुंदर लाल इंटर कालेज, खुर्शीद कन्या इंटर कालेज, जुल्फेकार इंटर कालेज, दयावती मोदी अकादमी, व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल, ईस्ट वेस्ट पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, गौरी नंदन इंटर कालेज, दीक्षित कालेज आफ हायर एजूकेशन, ग्रीनवुड स्कूल और सेंट पाल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed